रांची, अप्रैल 6 -- तमाड़ प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र में रविवार को रामनवमी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। रामनवमी को लेकर शोभायात्रा निकाली गई। तमाड़ के मोदीडीह हनुमान मंदिर समिति और महावीर मंदिर चौक समिति एवं पुंडिदिरी गिनवा में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ पड़ा। रामनवमी पर सनातन धर्म के लोग मंदिरों से लेकर घरों महावीर झंडा और पताखा से पाट दिया। सभी ग्रामवासी अपने अपने घरों के बाहर या छत के ऊपर झंडे लगाए। तमाड़ प्रखंड क्षेत्र स्थित विभिन्न मंदिरों में सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई। शोभायात्रा तमाड़ के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए अपने अखाड़े में समाप्त हुआ। शोभायात्रा में राम भक्त अस्त्र-शस्त्र से करतब दिखाते नजर आए। शोभायात्रा के दौरान चप्पे-चप्पे पर पुलिस जवान की तैनाती की गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.