रांची, अगस्त 25 -- तमाड़, प्रतिनिधि। प्रखंड की रगड़ाबड़ांग पंचायत के सुमानदाड़ी गांव में रविवार की रात संतोष मुंडा के घर की दीवार धराशायी हो गई। इसके बाद पीड़ित परिवार को दूसरे के घर में रात गुजारनी पड़ी। वहीं बारिश से जीतेंद्र मुंडा, देवीदयाल मुंडा, नारायण मुंडा, वनमली मुंडा, बिलसी देवी, गोबिंद सिंह मुंडा का घर गिर गया है। बारूकांडे गांव में भारती देवी, परीक्षित मुंडा और नंदकिशोर मुंडा सहित दो दर्जन लोगों का घर बारिश से धराशायी हो गया। जबकि सविता देवी का घर हाथियों ने तोड़ दिया। इधर, सोमवार की सुबह तमाड़ के रायडीह निवासी मोसमात टुसू देवी का घर धराशायी हो गया। पीड़ित परिवारों ने सरकारी सहायता नहीं मिलने पर प्रखंड कार्यालय के सामने आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...