रांची, दिसम्बर 14 -- तमाड़, प्रतिनिधि। तमाड़ थाना क्षेत्र के बाजारों और नक्सल प्रभावित गांवों में पुलिस प्रशासन द्वारा पोस्ते की खेती के खिलाफ जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। प्रशासन रविवार को ग्रामीणों के बीच जाकर उन्हें पोस्ते की खेती के बदले आलू, बैगन और टमाटर जैसी दूसरी फसलों की खेती करने के लिए प्रेरित कर रहा है। ग्रामीणों को पिछले वर्ष प्रशासन द्वारा की गई कानूनी कार्रवाई के बारे में भी बताया गया। इस वर्ष भी पोस्ते की खेती रोकने के लिए प्रशासन प्रतिदिन अभियान चला रहा है। इससे पूर्व तमाड़ प्रखंड कार्यालय में मुखिया, प्रधान, मनकी और मुंडा लोगों के साथ सभा आयोजित की गई थी। अभी से ही गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करने के साथ खेतों का सत्यापन किया जा रहा है। प्रशासन के अनुसार यदि कोई व्यक्ति पोस्ते की खेती करते हुए शामिल पाया जाता है त...