रांची, दिसम्बर 5 -- तमाड़, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के नुरीडीह टोला खख्सीडीह में शुक्रवार को वृद्धों के बीच स्टील स्टिक का वितरण किया गया। स्टील स्टिक सामाजिक कार्यकर्ता और हीरो शोरूम बुंडू के मालिक अरुण जैन के सौजन्य से दिया गया था। सामाजिक कार्यकर्ता सह भाजपा नेता लक्ष्मण सिंह मुंडा के कर कमलों द्वारा वृद्धों के बीच बांटा गया। स्टील स्टिक पानेवालों में सुखराम अहीर, लखन अहीर, सीतानाथ अहीर, एतवा अहीर सहित गोकुल देवी आदि शामिल हैं। स्टील स्टिक पानेवालों ने अरुण जैन और लक्ष्मण सिंह मुंडा के प्रति आभार जताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.