रांची, फरवरी 6 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। तमाड़ थाना पुलिस ने तालाडीह में रहने वाली महिला एतवारी कुमारी की संदेहास्पद स्थिति में मौत का खुलासा कर लिया है। एतवारी की मौत आग से जलने से नहीं, बल्कि गोली मारकर हत्या की गई थी। महिला की हत्या जादू-टोना के संदेह पर देवर सोनाराम लोहरा ने कराई थी। मामले में पुलिस की टीम ने मृत महिला के देवर सोनाराम लोहरा, सोमा लोहरा, लखीचरण मुंडा, कालीचरण लोहरा, अमित लोहरा और राहे के बासाहातू गांव के शूटर विष्णु महतो को गिरफ्तार कर लिया है। रांची के ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर ने शुक्रवार को समाहरणालय परिसर में कार्यालय कक्ष में पत्रकारों को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपियों के पास से पिस्तौल, दो बाइक, मोबाइल बरामद किया गया है। शूटर विष्णु महतो को सोनाराम ने बतौर सुपारी दो लाख देने का वादा किया था। इसके बाद व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.