रांची, अक्टूबर 17 -- तमाड़, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के राजाडेरा में गुरुवार रात हुई फायरिंग ने स्थानीय लोगों में दहशत फैला दी। रात लगभग 9 बजे सोनू खान और संजय मछुआ शंभु मुंडा के घर पहुंचे और अचानक देशी पिस्टल निकालकर दो फायरिंग कर दी। एक गोली दीवार पर लगी, जबकि दूसरी शंभु मुंडा के कंधे पर जा लगी। घटना के तुरंत बाद शंभु मुंडा को तमाड़ हॉस्पिटल पहुंचाया गया। तमाड़ में प्रारंभिक इलाज के बाद बेहतर उपचार के लिए उन्हें रिम्स रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी। जमीन विवाद बना घटना की वजह: जानकारी के अनुसार, घटना का मुख्य कारण एनएच 33, दुवारसिनी मोड के समीप सिंहजुड़ी में स्थित जमीन को लेकर चल रहे विवाद से जुड़ा है। शंभु मुंडा के ससुर, स्व. पंचानन मुंडा की यह जमीन पांच साल पहले संजय मछुआ को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.