रांची, मार्च 10 -- तमाड़, प्रतिनिधि। प्रखंड के डोड़ेया मोड़ स्थित किसान पाठशाला में पूर्व क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, कोलकाता द्वारा आयोजित छह दिनी जनजातीय चित्रकला कार्यशाला शुरू की गई। इसमें 30 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। इससे पहले उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि पंचायत समिति सदस्या रंगबाला देवी, वरिष्ठ चित्रकार गणेश गायन, सोहराय चित्रकार पुष्पा कुमारी, संतू कुमार, जादू पटिया, चित्रकार छोटू राम और अंतरराष्ट्रीय चित्रकार मनीष कुमार महतो ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर कार्यशाला शुरू की। कार्यशाला में सोहराय, कोहवर, पैतकर और जादू पटिया जैसी जनजातीय चित्रकलाओं का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस अवसर पर गुरुवा, अवनीश कुमार, रोशन लकड़ा आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.