रांची, फरवरी 7 -- तमाड़, प्रतिनिधि। प्रखंड कांग्रेस कमेटी का प्रतिनिधिमंडल ग्रामीणों की शिकायत पर तमाड़-बुंडू प्रखंड को जोड़नेवाली मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना का शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया। इस उच्चस्तरीय पुल का निर्माण सुतिलौंग और बादला के बीच किया जा रहा है। पुल का शिलान्यास विधायक विकास कुमार मुंडा ने 15 अक्तूबर 2024 को किया था। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने बताया कि निरीक्षण के दौरान पाया कि बहुत ही निम्न स्तर की सरिया निम्न स्तर के बालू से काम कराया जा रहा है। वहीं निर्माण कार्य में घटिया कंक्रीट का उपयोग हो रहा है। कार्य स्थल पर कार्य संबंधी सूचना पट्ट भी नहीं लगाया गया है। ठेकेदार का मुंशी पूछने पर ढुलमुल जवाब दे रहा था। कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल में झारखंड प्रदेश प्रतिनिधि अजय साहू, तमाड़ प्रखंड अध्यक्ष संजय सेठ, तमाड़ विधानसभा प्...