रांची, सितम्बर 16 -- तमाड़, प्रतिनिधि। भाजपा मंडल तमाड़ और रड़गांव की संयुक्त बैठक मंगलवार को दिउड़ी मंदिर के पास मंडल अध्यक्ष महावीर सोनी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से लेकर दो अक्तूबर गांधी जयंती तक सेवा पखवाड़ा मनाने का निर्णय झारखंड प्रदेश भाजपा के निर्देश पर लिया गया। बुधवार की शाम प्राचीनकालीन दिउड़ी मंदिर परिसर में माता के दरबार में 75 दीप जलाकर प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य के साथ ही दीर्घायु की मंगलकामना कार्यकर्ताओं द्वारा की जाएगी। कार्यशाला में मंडल अध्यक्ष महावीर सोनी, रड़गांव मंडल अध्यक्ष कालीन मुंडा, जिला पूर्व उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह मुंडा, कार्यशाला प्रभारी अजित महतो, विष्णुपद महतो, समरेंद्र मुखर्जी, शशिकुमार महतो, सीता देवी, भारती कुमारी सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.