रांची, दिसम्बर 24 -- तमाड़, प्रतिनिधि। रांची-टाटा मार्ग पर अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक युवक की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। पहली घटना बुधवार की शाम सात बजे घटी। सलगांडीह भारत पेट्रोल पंप के पास सड़क दुर्घटना में बारनिया पोन्डाडीह निवासी 27 वर्षीय घनश्याम मुंडा की मौत हो गई। जबकि सुकरा महली गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जाता है कि दोनों बुंडू की ओर से अपने घर वारनेया लौट रहे थे। भारत पेट्रोल पंप से एक ट्रेलर तेल भरवाकर निकल रहा था। उसी दौरान बाइक से उसकी टक्कर हो गई, दुर्घटना के बाद चालक ट्रेलर लेकर फरार हो गया। पुलिस घायल को इलाज के लिए तमाड़ सीएचसी भेजा, जहां उसकी हालत गंभीर बनी है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर थाना लाई। दूसरी घटना दिउड़ी पेट्रोल पंप के पास बुधवार की शाम साढ़े सात बजे की है। बीरडीह निवासी उमेश मुंडा बाइक से अपनी सस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.