रांची, अक्टूबर 4 -- बुंडू, संवाददाता। तमाड़ थाना क्षेत्र में हुई चोरी की तीन घटनाओं का पुलिस ने खुलासा कर लिया। इस मामले में पुलिस ने मछुआटोली निवासी कालीचरण मछुआ नामक युवक को गिरफ्तार किया है। बुंडू डीएसपी ओमप्रकाश ने प्रेसवार्ता में बताया कि कालीचरण ने पारस मेडिकल दुकान का ताला तोड़ने की कोशिश, विष्णु मंदिर (खूंटी रोड) से दो चांदी के मुकुट और रवीन्द्र कुमार गुप्ता के घर से साइकिल चुराई थी। इसके डीएसपी के नेतृत्व में गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान की। पूछताछ में कालीचरण ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चांदी के मुकुट, चोरी की साइकिल और ताला तोड़नेवाला लोहे का रॉड बरामद कर लिया है। डीएसपी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है, ताकि वह अन्य चोरी के मामलों का भी खुलासा कर सके। पुलिस टीम में तमाड़ थान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.