रांची, दिसम्बर 31 -- तमाड़, प्रतिनिधि। प्रखंड के डिम्बूडीह गांव के ग्राम प्रधान 78 वर्षीय नारायण सिंह मुंडा का बुधवार को उनके पैतृक आवास पर निधन हो गया। वे पिछले कई महीनों से लंबी बीमारी से जूझ रहे थे। उनके निधन पर तमाड़ प्रखंड सहित पूरे विधानसभा क्षेत्र के ग्राम प्रधानों ने गहरा शोक जताया है। शोक प्रकट करने वालों में मानकी जगन्नाथ सिंह मुंडा, ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष यदु गोपाल सिंह मुंडा, ग्राम प्रधान लक्ष्मण सिंह मुंडा, मानकी उमाकांत सिंह, ग्राम प्रधान राधा गोविन्द सिंह मुंडा, राजेन्द्र सिंह मुंडा, विजय मुंडा, विमल पातर, विष्णुपद महतो, जादु मुंडा और ठाकुर शंकर सिंह मुंडा शामिल हैं। इसके अतिरिक्त क्षेत्र के सैकड़ों ग्राम प्रधान, मुखिया, पंचायत समिति सदस्यों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी उनके निधन को समाज के लिए बड़ी क्षति बताया है।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.