बेगुसराय, जनवरी 27 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। जिले के लाल व आईएएस अधिकारी के शानदार कार्यों की चर्चा आज पूरे देश में हो रही है। रविंद्र कुमार उत्तर प्रदेश में आजमगढ़ के जिलाधिकारी हैं। आजमगढ़ में अपना अस्तित्व खो चुकी तमसा नदी के पुनरोद्धार के कारण वे सुर्खियों में हैं। नए साल के पहले मन की बात कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी ने बेगूसराय निवासी व आजमगढ़ के जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार की खुलकर तारीफ की। प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम में कहा कि कुछ लोग समाज की सामूहिक प्रयासों की शक्ति से रास्ता निकालने का प्रयास करते हैं। ऐसा ही एक प्रयास उत्तर प्रदेश के जनपद आजमगढ़ में सामने आया है। आजमगढ़ से होकर गुजरने वाली तमसा नदी को लोगों ने नया जीवन दिया है। मोदी ने कहा कि अयोध्या से निकलकर गंगा में समाहित होने वाली यह नदी कभी इस क्षेत्र के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.