कुशीनगर, मार्च 19 -- कुशीनगर। प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान के तहत लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता को लेकर मुहिम चलायी जा रही है। इसके लिए ग्रामीण क्षेत्रों में भारी भरकम बजट भी खर्च भी हो रहा है, लेकिन मूलरूप से सफाई का कार्य करने वाले ही काम छोड़ कर ब्लॉक पर बाबूगिरी या अधिकारियों की चाकरी में लगे हैं। तमकुहीराज ब्लॉक क्षेत्र के गांवों में तैनात कई सफाईकर्मी महिलाएं अपनी ड्यूटी पर नहीं जाती हैं। उनके परिजन गांव में पहुंचते हैं, जिससे उन पर गांव के राजनीति में शामिल होकर पक्षपात का आरोप भी लगता रहता है। वहीं ब्लॉक के 21 गांवों में वर्षों से कोई सफाई कर्मी ही नियुक्त नहीं हुआ है। जबकि प्रमुख सचिव पंचायतीराज व निदेशक पंचायतीराज का स्पष्ट निर्देश है कि कोई भी सफाईकर्मी किसी कार्यालय में संबद्ध नहीं किया जायेगा। तमकुहीराज ब्लॉक क्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.