कुशीनगर, नवम्बर 5 -- पडरौना। तमकुहीराज थाने की पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यूपी गैंगस्टर एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त राकेश कुमार पुत्र कप्तान सिंह निवासी रामजीवनपुर थाना बाजपुर जनपद उधमसिंह नगर उत्तराखण्ड को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष सुनील कुमार वर्मा, दरोगा रनवीर सिंह, सिपाही सर्वजीत यादव व अमित सिंह आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.