कुशीनगर, अक्टूबर 14 -- कुशीनगर। उप्र महिला आयोग द्वारा महिलाओं की समस्याओं के समाधान व कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से जिले में महिला जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन 15 अक्टूबर को सुबह 11 बजे तमकुहीराज तहसील सभागार में किया जाएगा। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य जनक नंदिनी करेंगी। इस कार्यक्रम में जिले की महिलाएं अपनी शिकायतें व आवेदन प्रस्तुत कर सकती हैं, जिनका निस्तारण मौके पर ही किया जाएगा या संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.