सहारनपुर, मार्च 25 -- देवबंद। कोतवाली क्षेत्र के गांव बटौल में कार सवार युवकों द्वारा तमंचे लहराने वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। वायरल वीडियो में होली के दिन आरोपी किसी को धमकी देते हुए दिखाई दे रहे है। रविवार को सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल होने से क्षेत्र में सनसनी मच गई। हालांकि वीडियो होली के दिन का बताया जा रहा है। जिसमे कार सवार कई युवक हाथों में तमंचे लेकर धमकी देते सुनाई दे रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए आरोपी चार युवको की पहचान कर मामला दर्ज कर लिया। एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद आरोपी युवकों की पहचान गांव बटौल निवासी कुलदीप, रजत, आर्यन और रजनीश के खिलाफ अवैध तमंचे लहराने सहित अन्य गंभीर धाराओं में मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.