सहारनपुर, फरवरी 24 -- सरसावा क्षेत्र के गांव झबीरन निवासी रोहित कुमार पुत्र सतपाल सिंह रविवार की रात 9.50पर अपनी स्प्लेंडर बाइक से हाईवे किनारे बने एक ढाबे पर खाना खाने जा रहे थे। रास्ते में वह बाइक रोककर मोबाइल पर आए संदेश देखने लगे। इसी दौरान पीछे से एक बाइक पर सवार दो बदमाश आये। आरोप है कि बदमाशों ने तमंचा दिखाकर रोहित का मुंह दबा दिया और उनसे सैमसंग मोबाइल फोन छीन लिया। पर्स में रखे करीब 500 रुपये व जरूरी कागजात भी बदमाश ले गए। इसके बाद बदमाश उनकी बाइक लूटकर मौके से फरार हो गए। थाना अध्यक्ष प्रवेश कुमार शर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.