रुद्रपुर, फरवरी 23 -- रुद्रपुर, संवाददाता। रुद्रपुर में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि रविवार रात देवर के साथ घर लौट रही महिला को तीन युवकों ने तमंचे के बल पर अगवा कर लिया और ठंडी सड़क स्थित सुनसान क्षेत्र में ले जाकर वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता ने सोमवार को रम्पुरा पुलिस चौकी पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने उसे मेडिकल जांच के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, रविवार रात रुद्रपुर निवासी एक महिला अपने देवर के साथ गांधी पार्क में लगे सरस मेले में गई थी। रात करीब नौ बजे जब दोनों मेले से लौट रहे थे तो किच्छा बाईपास स्थित मैदान के पास देवर के परिचित बताए जा रहे तीन युवक दो बाइकों पर वहां पहुंचे। आरोप है कि युवकों ने तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और महिला को जबरन बाइक पर बैठाकर ठंडी ...