मेरठ, नवम्बर 5 -- सरधना। थाना क्षेत्र के एक गांव में मनचले युवक ने तमंचे के बल पर किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर उसे बेरहमी से पीटा। साथ ही किसी से इस बारे में बताने पर उसके भाई की हत्या की धमकी देकर वहां से फरार हो गया। किशोरी को गहरा सदमा लगा। कई दिन वह अस्पताल में भर्ती रही। मंगलवार को परिजनों ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस जांच में जुट गई थी। किशोरी के पिता ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि घटना बीती 30 अक्तूबर की है। उसकी पत्नी व छोटी पुत्री कुट्टी काटने गई हुई थी। घर पर उसकी 15 वर्षीय पुत्री अकेली थी। इसी बीच एक मनचला युवक तमंचा लेकर उसके घर में घुस आया। उसने आते ही उसकी पुत्री को दबोच लिया। बाद में तमंचा दिखाते हुए उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर उसे बुरी तरह पीटा।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.