मिर्जापुर, जून 20 -- राजगढ़, हिन्दुस्तान संवाद । स्थानीय थाना क्षेत्र के सेमरी गांव में युवक के सिर पर तमंचे की मुठिया से प्रहार करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। थाना क्षेत्र के सेमरी गांव निवासी 24 वर्षीय उमेश कुमार घर से कुछ दूर मोबाइल की दुकान चलता है। बुधवार की सुबह लगभग नौ बजे दुकान खोलने जा रहा था। उसी दौरान बीच रास्ते में मनबढ़ों ने रोककर पुरानी रंजिश को लेकर युवक की पिटाई कर दिए था। मारपीट के दौरान तमंचे की मुठिया से युवक के सिर पर प्रहार कर जख्मी कर दिया था। राजगढ़ सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया था। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने सरसो गांव निवासी विनय उर्फ विवेक के विरुद्ध मारपीट समेत अन्य धाराओं मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.