पटना, अक्टूबर 26 -- बिहार चुनाव की सरगर्मी के बीच जेडीयू अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लालू यादव और राबड़ी देवी का नाम लिए बिना आरजेडी को घेरा है। और एक बार फिर 2005 से पहले के बिहार की याद दिलाई है। एक्स पर किए लिए पोस्ट में नीतीश कुमार ने लिखा कि एक वक्त ऐसा भी था जब बिहारी कहलाना अपमान की बात थी। 2005 से पहले के बिहार का जिक्र करते हुए बताया कि कैसे राज्य की जनता डर के साए में जीवन व्यतीत करने को मजबूर थी। नीतीश कुमार ने जो ट्विट किया है, उसमें लिखा है कि 2005 से पहले का दौर आप सब को याद होगा, जब बिहार में अपराध और भ्रष्टाचार चरम पर था। हर तरफ अराजकता का माहौल था। लोगों का घरों से निकलना दूभर हो गया था। शाम 6 बजे के बाद लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल पाते थे। हमारी बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं थीं। राज्य में अपहरण का धंधा उद्योग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.