बुलंदशहर, अप्रैल 28 -- बुलंदशहर। पाकिस्तान से शादी करके खुर्जा आई मरियम महमूद की तबियत बिगड़ने से पाकिस्तान की उसकी वापसी अटक गई है। वापसी के लिए उसका पति अफसरों से मोहलत मांग रहा है। मरियम महमूद ने प्रधानमंत्री से भारत में रहने देने की गुहार लगाई है। पहलगाम में हुए हमले के बाद सभी पाकिस्तानियों को वापस भेजा जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को मरियम महमूद को वापस पाकिस्तान जाना था, लेकिन सुबह अचानक उसकी तबियत बिगड़ गई। गौरतलब है कि 8 जुलाई 2022 को खुर्जा के मोहल्ला पंजाबियान निवासी आमिर का निकाह पाकिस्तान के इस्लामाबाद निवासी मरियम महमूद से हुआ था। इसके बाद से मरियम लगातार भारत आने के लिए वीजा मांग रही थी। दो माह पूर्व मरियम का शॉर्ट टर्म विजिटर वीजा मंजूर हुआ। इसके बाद मरियम फरवरी में भारत में आकर पति और ससुराल वालों के साथ रहने लगी। अब पह...