देवघर, जनवरी 7 -- देवघर,प्रतिनिधि। तपोवन में वर्षों से आयोजित मकर संक्रांति मेले का आयोजन इस वर्ष भी 14 से 16 जनवरी तक किया जाना है। यह मेला पारंपरिक रूप से कई गांवों के लोगों के लिए त्योहार और रोजगार का माध्यम रहा है। वर्षों तक मेला नीलामी का काम अंचल कार्यालय मोहनपुर द्वारा संचालित होता रहा, लेकिन 2024-25 में यह ब्लॉक स्तर के माध्यम से संपन्न किया गया। इस वर्ष पार्किंग का नीलामी जिला परिषद के माध्यम से की गई। हालांकि, पार्किंग स्थल छोड़कर मेले की अन्य व्यवस्थाओं में विभागीय उदासीनता के कारण ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा गया। किशनीडीह के ग्रामीणों ने मुखिया हीरा देवी और जिलापरिषद सदस्य को बैठक में बुलाकर कड़ा विरोध जताया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विभाग और जिम्मेदार प्रतिनिधि मिलकर मेला स्थल की पूरी व्यवस्था करने में विफल रहे हैं, जिसस...