भागलपुर, मार्च 18 -- हिन्दुस्तान विशेष संजय कुमार भागलपुर। पिछले हफ्ते से बदले मौसम ने आम की फसल को आगोश में लिया है। अचानक बढ़ी तपिश और गर्म हवाओं ने पेड़ पर लगे बौर (मंजर) जला डाले हैं। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक 06 मार्च को भागलपुर का अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस था। जबकि 15 मार्च को 36 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। रही-सही कसर मधुआ कीट ने पूरी कर दी है। मंजर से लदे पेड़ पर अब आधा दिखने लगे हैं। इन मंजरों में छोटे आकार का मटर दाना आना शुरू हो गया है। करीब 20 दिन बाद टिकोले दिखने लगेंगे। किसानों को डर है कि इस बार जर्दालू आम का उत्पादन घट सकता है। किसान इसकी दो वजह बताते हैं। पीरपैंती के आम उत्पादक मिन्हाज आलम बताते हैं, इस बार ऑफ सीजन भी है। आम एक साल बाद बेहतर फलन देता है। दूसरा, इस बार ठंड ज्यादा नहीं पड़ी। इसका असर मौसम पर पड...