रांची, जून 3 -- राज्य के उत्तर-पूर्वी भाग में मंगलवार को मौसम करवट लेगा। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। यहां मेघ गर्जन के साथ वज्रपात की भी आशंका व्यक्त की गई है। देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहेबगंज जिले के लिए अलर्ट जारी किया गया है। ऐसी ही चेतावनी उत्तरी भाग के पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा के अलावा मध्य भाग के रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी और रामगढ़ इलाकों के लिए भी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार,पिछले 24 घंटे में राज्य में एक-दो जगहों पर गरज के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई। सबसे अधिक बारिश 32.6 मिलीमीटर राजमहल में दर्ज की गई। जबकि, सबसे अधिक उच्चतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस गोड्डा और सबसे कम न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस लातेहार में दर्ज किया गया। आगाम...