मुंगेर, मार्च 17 -- मुंगेर, एक संवाददाता। जिले में गर्मी ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है और मुंगेर का मौसम तपने लगा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान लगभग 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान भी लगभग 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, दिन भर 19 किमी प्रति घंटा की अधिकतम रफ्तार वाली हल्की पछिया हवा चलती रही। आसमान में दिन भर हल्के बादल भी छाए रहे। वहीं, शाम में वर्षा के रूप में आसमान से कुछ बंदे भी धरती पर गिरीं। इसके पूर्व होली के मौके पर लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा, जिससे लोगों का पसीना निकल गया। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में, विशेष रूप से न्यूनतम हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है, लेकिन फिलहाल गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है। वैज्ञानिकों का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.