रांची, सितम्बर 28 -- तोरपा, प्रतिनिधि। दुर्गा पूजा समिति तपकरा इस वर्ष दुर्गा पूजा का आयोजन भव्य रूप से करने की तैयारी में जुटी है। समिति की ओर से दशहरा टांड में आकर्षक पंडाल का निर्माण कराया गया है। पंडाल के अंदर आकर्षक सजावट की गयी है। पूरे परिसर समेत मुख्य सड़क के किनारे रंग-बिरंगी बिजली के बल्बों व झालरों से सजाया गया है। समिति के सदस्य पूजा की तैयारी में दिन-रात जुटे हैं। पूजा प्रभारी मोनू चैधरी की देखरेख में भव्य पंडाल का निर्माण किया गया है। तपकरा में 1948 से दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है। दशहरा टांड में रामेश्वर पाढी ने अपने खपरैल मकान में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा की शुरूआत की थी। उनके भाई भुवनेंश्वर पाढी पूजा के आयोजन में उनका साथ देते थे। पूरा गांव पूजा में भाग लेते थे। पाढी परिवार अब भी सक्रिय रूप से पूजा में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.