रांची, जनवरी 20 -- तोरपा, प्रतिनिधि। तपकरा गोलीकांड की बरसी पर प्रत्येक वर्ष 2 फरवरी को मनाए जाने वाले शहीद दिवस की तैयारी को लेकर मंगलवार को रनिया प्रखंड के जापुद बगीचा में कोईल कारो जनसंगठन की शीर्ष कमेटी की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के उपाध्यक्ष जोन जुरसेन गुड़िया ने की। बैठक में पूर्व में लिए गए निर्णयों की समीक्षा की गई और डूब क्षेत्र अंतर्गत सभी पर्यटन एवं पिकनिक स्थलों की देखरेख करने वाली समितियों से शहीद दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग की अपेक्षा की गई। संगठन की ओर से स्पष्ट रूप से कहा गया कि शहीद दिवस के अवसर पर तपकरा क्षेत्र में दारू-हंड़िया सहित किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थों की बिक्री एवं सेवन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। दो फरवरी को पर्यटन स्थल रहेंगे बंद, अनुशासन पर जोर बैठक में बताया गया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.