रांची, फरवरी 1 -- तोरपा, प्रतिनिधि। तपकरा गोलीकांड की 25वीं बरसी के अवसर पर सोमवार को तपकरा शहीद स्थल पर शहीद ग्रामीणों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। दो फरवरी 2001 को हुई पुलिस फायरिंग में आठ ग्रामीणों की मौत हो गई थी, जबकि दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। इस दर्दनाक घटना की याद में कोईल कारो जनसंगठन द्वारा प्रत्येक वर्ष दो फरवरी को शहादत दिवस का आयोजन किया जाता है। इस कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, विस्थापन विरोधी संगठनों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल होते हैं। कोइल कारो जनसंगठन के महासचिव मसीह दास गुड़िया ने बताया कि इस वर्ष भी पूरे सम्मान और शांति के साथ शहादत दिवस मनाया जाएगा। इस दौरान गोलीकांड में मारे गए सभी शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी और उनके बलिदान को याद किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि दो फरवरी...