देवघर, फरवरी 9 -- मधुपुर,प्रतिनिधि। स्थानीय पंचमंदिर दुर्गा मंदिर प्रांगण में चल रहे नवाह पारायण यज्ञ के साथ श्रीराम कथा का वाचन किया जा रहा है। जिसमें कथा वाचक मधुसूदन शास्त्री ने यह बताया की राम चरित जे सुनत अघाही, रस विशेष जाना तिन नाहीं। कहा कि श्रीराम कथा पवित्र है और हमारे तन, मन को शुद्ध कर संवारने वाली है। उन्होंने कथा प्रसंग में भगवान शिव की बारात और उनके विवाह का वर्णन इस प्रकार किया कि उनके भजनों पर श्रोता झूमने और नाचने पर मजबूर हो गए। श्री रामचरितमानस के आधार पर कथा प्रवाहित कर रहे प्रवक्ता ने बताया की शिव विवाह एक आदर्श विवाह के रूप में जाना जाता है। शिव विवाह में बारातियों की भी खूब चर्चा की और बारातियों का वर्णन करते हुए लोगों को रोमांचित कर दिया। बाबा भोलेनाथ को प्राप्त करने के लिए माता पार्वती को कठिन व्रत और तपस्या करनी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.