बरेली, अप्रैल 22 -- बरेली। संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2024 का परिणाम मंगलवार को घोषित हो गया। बरेली के तनुज कुमार ने भी 996वीं रैंक के साथ इसमें सफलता प्राप्त की है। तनुज वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार के भतीजे हैं। बरेली की अशरफ खां छावनी में रहने वाले तनुज कुमार ने 2022 भी यूपीएससी की परीक्षा में सफलता पाई थी। तब उनकी 675वीं रैंक थी। एक बार फिर मंगलवार का दिन उनके लिए खुशियां लेकर आया। दोपहर में जैसे ही रिजल्ट घोषित हुआ, तो तनुज की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। तनुज वन मंत्री डॉ अरुण कुमार के भतीजे हैं। उनके पिता स्व. तरुण कुमार सुशीला गिरीश स्कूल का संचालन करते थे। मां प्रीति सक्सेना उसी विद्यालय में प्रधानाचार्य हैं। तरुण समाजसेवी सुरेंद्र बीनू सिन्हा के दामाद हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.