पूर्णिया, मार्च 23 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।26 जुलाई 2024 को दिन-दहाड़े तनिष्क शो रूम मे 3.70 करोड़ की ज्वेलरी की लूट की घटना से पूर्णिया दहल गया था। तीन बाइक पर सवार छह अपराधियों ने महज 22 मिनट के भीतर जिले के अब तक सबसे बड़े लूटकांड को अंजाम दिया था। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। जिसमें दो नकाबपोश एवं चार बिना नकाब के लुटेरे की तस्वीर सामने आई थी। घटना के बाद जिला पुलिस की पांच एवं एसटीएफ की पांच टीम को अनुसंधान में लगाया गया था। एसटीएफ के एडीजी अमृत राज खुद पूर्णिया में कैंप कर पुलिसिया कार्रवाई की मानिटरिंग कर रहे थे। पुलिस जांच में साफ हो पाया था कि तनिष्क शो रूम में लूटकांड की पटकथा बेऊर जेल में बंद ज्वेलरी लुटेरा गैंग के सरगना सुबोध सिंह एवं पूर्णिया के कुख्यात बिट्टू सिंह ने एक डील के तहत रची थी। सुबोध सिंह फिलहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.