मिर्जापुर, मार्च 21 -- मिर्जापुर, संवाददाता। नगर के महुअरिया स्थित राजकीय इंटर कालेज के मैदान पर शुक्रवार की शाम को 6.30 बजे से रात्रि 8.00 तक तनाव से मुक्ति दिलाने के लिए अलविदा तनाव कार्यक्रम आयोजित किया गया है। ब्रह्म कुमारीज इंदौर की बीके पूनम बहन(सीएस) शिविर में जुटने वाले लोगों को तनाव से मुक्ति के लिए मेडिटेशन और अन्य कार्यक्रमों के संबंध में जानकारी देगी। नगर के शुक्लहा स्थित उपहार भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में बीके पूनम बहन ने अलविदा तनाव के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होने कहाकि तनाव मुक्त जीवन की औषधि-आध्यात्मिक सहारा है। आध्यात्मिक जीवन शैली अपनाने से डायबिटीज, ब्लडप्रेशर, डिप्रशन और हृदय रोग जैसे गंभीर रोगों से मुक्ति मिल सकती है। बीके पूनम बहन(सीएस) ने कहाकि इसका नाम गुडबॉय टेंशन भी हो सकता है। इसके नाम में कोई खास ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.