संभल, जनवरी 10 -- थाना ऐंचौड़ा कंबोह क्षेत्र से एक बेहद दुखद मामला सामने आया है, जहां लालच और दबाव के चलते एक किशोर ने तनाव में आकर कीटनाशक दवा खा ली। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। थाना क्षेत्र के गांव सघन मछरिया निवासी महेंद्र सिंह पुत्र पूसा सिंह ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि गांव के ही सौरभ पुत्र जय सिंह ने उसके 17 वर्षीय बेटे मोनू को अपने लालच भरे झांसे में लेकर वश में कर लिया था। इसके बाद आरोपी द्वारा लगातार दो लाख रुपये की मांग की जाने लगी, जिससे मोनू मानसिक रूप से बेहद परेशान रहने लगा। परिजनों के अनुसार लगातार दबाव और धमकियों के चलते मोनू ने तनाव में आकर कीटनाशक दवा खा ली। हालत बिगड़ने पर उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां 29 दिसंबर 2025 को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। किश...