पटना, जनवरी 10 -- केंद्रीय मंत्री सह लोजपा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि लालू परिवार के खिलाफ जमीन के बदले नौकरी मामले में आरोप तय होना कानूनी प्रक्रिया का हिस्सा है। यकीनन तथ्यों के आधार पर दोष सिद्ध होने पर ही आरोप तय हुए होंगे। पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि यह देश कानून के आधार पर चलता है और मैंने हमेशा कानून का सम्मान किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की मांग पर उन्होंने कहा कि जिस तरीके से पिछले दो दशक से उनके नेतृत्व में बिहार ने आगे बढ़ रहा है, यकीकन वे इस अधिकार के काबिल हैं। भारत रत्न जैसा सर्वोच्च सम्मान देने की प्रक्रिया होती है। प्रक्रिया पूरी करते हुए जो काबिल होगा, उसको यह सम्मान दिया जाएगा। रोहिणी आचार्य के ट्वीट को उन्होंने पूरी तरह पारिवारिक विषय बताया।

हिंदी...