फतेहपुर, दिसम्बर 17 -- फतेहपुर। तथाकथित किसान संगठनों में सक्रिय आपराधिक व्यक्ति जिले की कानून व्यवस्था को लेकर मुसीबत बनते जा रहे हैं। संगठन की आड़ में यह लोग व्यापारियों से अवैध वसूली, गरीबों की भूमि पर कब्जा, टोल प्लाजा में अव्यवस्था और थानों में अनावश्यक धरना प्रदर्शन कर प्रशासन पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे संगठनों व व्यक्तियों को चिंहत कर कठोर कार्रवाई की जाए। यह बातें बुधवार को जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए भाकियू (अरा.गुट) के जिलाध्यक्ष व पदाधिकारियों ने कही। जिलाध्यक्ष राजकुमार गौतम ने जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में कहा कि अराजकता को रोकने के लिए ऐसे संगठनों व व्यक्तियों की गहनता के साथ जांच कराई जाए। जिन लोगों के खिलाफ आपराधिक इतिहास हैं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। किसान संगठनों द्वारा की जा रही अवैध वसूली पर ...