हाथरस, सितम्बर 18 -- हाथरस। जाते-जाते भी मानसून के बादल बरस रहे हैं। बुधवार तड़के अचानक मौसम ने करवट बदल ली। आधा घंटे तक शहर झमाझम बादल बरसे। मूसलाधार बारिश के बाद सुबह तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इससे सुबह मौसम काफी सुहाना रहा। बारिश के बाद मौसम में ठंडक बढ़ गई। इससे लोगों को गर्मी और उमस के सितम से राहत मिली। लेकिन दोपहर में एक बार फिर से तेज धूप निकलने से गर्मी और उमस का प्रकोप देखने को मिला। अधिकतम तापमान 33 डिग्री व न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते सवा दो महीने से चल रहा मानसून की बारिश का सिलसिला अब मानसून की विदाई के साथ कुछ दिनों में थमने वाला है। बीते कुछ दिनों से मानसून की रफ्तार सुस्त होने के साथ ही गर्मी और उमस के तेवर काफी ज्यादा तल्ख हो गए थे। गर्मी और उमस ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा था। बुधवार तड़के चार बज...