बागेश्वर, अप्रैल 5 -- नगर क्षेत्र के एक रेस्टोंरैंट में तड़का लगाते समय भड़की आग की लपटों ने ऊपर बनी चिमनी को चपेट में ले लिया। देखते ही देखते पूरा रेस्टोरैंट जलकर राख हो गया। रेस्टोरैंट स्वामी ने किसी तरह भागकर जान बचाई। घटना के वक्त तीन टेबल पर करीब 12 लोग बैठे थे। आग लगते ही सभी ने बाहर दौड़कर जान बचाई। दमकल कर्मियों ने आग को आसपास की दुकानों से फैलने से बचाया। एसपी चंद्रशेखर घोड़के ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। सरयू पुल के पास मानस रेस्टोरेंट में शनिवार को दिन का खाना बन रहा था। किचन में रेस्टोरेंट स्वामी शैलेंद्र पांडेय दोपहर करीब एक बजे चिकन बनाने किचन में गए। जैसे ही उन्होंने चिकन में छौंक लगाया, आग की लपटें ऊपर उठीं। आग ने चिमनी को चपेट में ले लिया और पूरी छत की सिलिंग में फैल गई। रेस्टोरेंट स्वामी ने किसी तरह भागकर जान बचाई। उस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.