देवघर, सितम्बर 22 -- देवघर,प्रतिनिधि। तक्षशिला विद्यापीठ के डॉ.कृष्णानंद झा मेमोरियल ऑडिटोरियम में रविवार को विद्यापीठ द्वारा हर्षोल्लास के साथ महालया महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यापीठ के प्रबंध निदेशक अशोकानंद झा, अतिथि सह एसडीओ देवघर रवि कुमार, रमेश बाजला, विद्यालय के प्राचार्य डॉ.केडी विश्वास, उप प्राचार्य शुभ्र भट्टाचार्य द्वारा संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। शंख ध्वनि के साथ महिषासुर मर्दिनी नृत्य नाटिका का शुभारंभ हुआ। विद्यापीठ की छात्राओं ने आगमनी गीत की प्रस्तुति दी। उसके बाद आगमनी नृत्य बाजलो तुमार आलोर वेणु के साथ देव लोक के कई दृश्यों की प्रस्तुति दी गई। महिषासुर का ब्रह्माजी से वरदान प्राप्ति, ऋषि कात्यान के आश्रम का विध्वंस एवं इंद्रलोक पर महिषासुर का आक्रमण, देवताओं का ब्रह्माजी के शरण में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.