संवाददाता, सितम्बर 15 -- यूपी के गोरखपुर के खजनी थाना क्षेत्र के रामपुर मलौनी गांव में शनिवार की रात एक युवक ने फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। रविवार सुबह जब युवक नहीं उठा तो परिजनों ने कमरे में जाकर देखा। वहां फंदे से उसकी लाश लटक रही थी। परिजनों की सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिंक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। बताया जा रहा है कि युवक ने कई लोगों से कर्ज ले रखा था। कर्ज देने वालों की धमकी से परेशान होकर उसने आत्मघाती कदम उठाया है। पुलिस ने कर्ज देने वाले एक सर्राफ के भाई और एक पार्षद के भाई को हिरासत में लिया है। रामपुर मलौनी गांव निवासी सागर श्रीवास्तव (उम्र 32 वर्ष) राजघाट के बसंतपुर में एक आभूषण की दुकान पर काम करता था। उसी दौरान एक युवती से उसे प्रेम हो गया और उसने उससे शादी कर ली। वह छह और तीन वर्ष के दो बच्चों का पिता था और ससुराल में ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.