पटना, दिसम्बर 12 -- बिहार तकनीकी सेवा आयोग ने 11,389 स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। अभ्यर्थी वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बिहार स्टाफ नर्स भर्ती 2025 परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का अब प्रमाण-पत्रों का सात्यापन और मेडिकल टेस्ट होगा। बीटीएससी जल्द कट-ऑफ, मेधा सूची व प्रमाण-पत्र सत्यापन की तिथि जारी करेगा। स्टाफ नर्स बहाली की परीक्षा 30 जुलाई से तीन अगस्त तक हुई थी। कुल 100 वस्तुनिष्ट सवाल थे, जिसमें जनरल अवेयरनेस, एनालिटिकल एबिलिटी, अंकगणित और नर्सिंग सब्जेक्ट शामिल थे। परीक्षा में लगभग एक लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। अनुभव के 25 अंक मिलेंगे सफल अभ्यर्थियों की मेधा सूची तैयार की जाएगी। परीक्षा के 75 अंक और बिहार के किसी सरकारी या निजी अस्पताल में स्टाफ नर्स का अनुभव का 25 अंक जोड़ा जाएगा। ...