आरा, फरवरी 10 -- सीएसपी संचालक लूट कांड में प्राथमिकी बाइक सवार तीन बदमाशों पर लूट और डराने के लिए फायरिंग करने का आरोप सीएसपी से घर जाने के दौरान भलुनी मोड़ के पास सोमवार की देर शाम हुई थी वारदात अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस अधीक्षक ने गठित की टीम अगिआंव, संवाद सूत्र। नारायणपुर थाना क्षेत्र के भलुनी मोड़ के समीप सोमवार की शाम सीएसपी संचालक लूट कांड में पुलिस की तफ्तीश तेज हो गई है। तकनीकी सूत्र के अलावा पुलिस की ओर से हुलिया के आधार पर लुटेरों की तलाश कर दी गई है। वहीं लुटेरों की गिरफ्तारी एवं पैसे की बरामदगी को लेकर पुलिस अधीक्षक राज की ओर से एक टीम भी गठित की गयी है। टीम अपराधियों की पहचान और धरपकड़ के साथ पैसों की बरामदगी को छापेमारी की जा रही है। इधर, लूट के मामले में प्राथमिकी भी दर्ज करा दी गयी है। नारायणपुर थाना क्षेत्र के...