बेगुसराय, मार्च 8 -- बरौनी। डिब्रूगढ़ से चलकर नई दिल्ली जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस तकनीकी फाल्ट के कारण शुक्रवार की रात बरौनी तेघड़ा रेलखंड के गुमटी संख्या 8 के निकट लगभग एक घंटे तक रुकी रही।नतीजतन गुमटी बंद रहने से गुमटी के दोनों तरह वाहनों की लंबी कतार लग गई।और लोगों को काफी फजीहत झेलनी पड़ी।पैदल राहगीर तो किसी तरह ट्रेन में चढ़ कर इस पार से उस पार हो गए।लेकिन वाहन चालकों को गुमटी बंद होने से लंबा इंतजार करना पड़ा।लगभग एक घंटे के बाद ट्रेन के रवाना होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।इस दौरान बरौनी जंक्शन से खुलने वाली बरौनी लखनऊ सहित अन्य ट्रेनों के परिचालन पर असर पड़ा।ये ट्रेनें भी विलंब से खुलने की सूचना है। इस संबंध में एसएम अजय कुमार मनीषी ने बताया कि राजधानी एक्सप्रेस के कोच बी-3 में प्रेशर नहीं बनने के कारण परेशानी हुई है।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.