शामली, फरवरी 10 -- राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन जनपद शाखा शामली द्वारा मंगलवार को संगठन की मासिक बैठक 'तकनीकी दिवस के रूप में आयोजित की गई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि तकनीकी रूप से सशक्त होकर ही विभागीय चुनौतियों का प्रभावी ढंग से सामना किया जा सकता है। इस विशेष सत्र में केंद्रीय पर्यवेक्षक इं. कपिल मुनि, इं. अनिल कुमार सिंह एवं उपखंड अधिकारी इं. साव सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उनकी उपस्थिति में तकनीकी विशेषज्ञों द्वारा जूनियर इंजीनियरों को विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया।प्रशिक्षण के दौरान आधुनिक उपकरणों के रखरखाव, लाइन लॉस कम करने के उपायों तथा विद्युत कार्यों में सुरक्षा मानकों के पालन पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष नरेंद्र कुमार, सचिव सर्वेश कुमार, क्षेत्रीय सचिव विजय शंकर कुशवाहा, वित्त सचिव अजय शर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.