बागपत, फरवरी 21 -- बागपत। ब्राह्मण पुट्ठी गांव में हुए विकास कार्यों की जांच को गति नहीं मिल रही है। कभी अधिकारी जांच को नहीं पहुंचते है तो कभी अभिलेख नहीं मिले है। अब तकनीकी जांच न होने की वजह से कार्रवाई आगे नहीं बढ़ रही है। जांच अधिकारी ने जल निगम के अधिशासी अभियंता को तीन दिन में आख्या देने का अनुरोध किया है। ब्राह्मण पुट्ठी के विद्याराम भाटी ने गांव में हुए विकास कार्यों में भ्रष्टाचार और धन के गबन समेत विभिन्न शिकायत की हुई थी। डीएम के निर्देश सीडीओ ने जिला आबकारी अधिकारी को जांच अधिकारी नामित किया था। करीब एक माह पहले उन्होंने जांच शुरू का दी थी। एडीओ पंचायत और ग्राम सचिव से विकास कार्यों के अभिलेख मांगे थे, जिनमें ओपन जिम, सामुदायिक शौचालय निर्माण, नाली निर्माण, पंचायत घर व प्राइमरी स्कूल में मिट्टी भराव, शौचालय में टंकी फिटिंग, सब...