सिद्धार्थ, मार्च 8 -- इटवा, हिन्दुस्तान संवाद। पानी संस्थान ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शनिवार को मधवापुर गांव में कार्यक्रम का आयोजन कर तकनीकी खेती करने वाली महिला किसानों को सम्मान किया। कार्यक्रम का शुभारंभ इटवा थाने की महिला कांस्टेबल रबिता यादव, साधना यादव और अल्का त्रिपाठी ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इसमें 50 गांवों की 450 महिलाओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान उन प्रतिभाशाली महिला किसानों को सम्मानित किया गया जो मचान विधि से सब्जी की खेती, बेड विधि से प्याज की खेती और मशीन से आलू की बुवाई जैसी आधुनिक तकनीकों का प्रयोग कर रही हैं। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी हुईं और नाटक व गीतों के माध्यम से महिलाओं को जागरूक किया गया। महिला दिवस 2025 की थीम सामुदायिक नेतृत्व एवं सक्रियता सहयोग-एवं जलवायु न्याय पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.