मैनपुरी, मार्च 12 -- जिला चिकित्सालय में बुधवार को नो स्मोकिंग डे पर जागरूकता कार्यक्रम व हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा धूम्रपान से होने वाली हानियों के बारे में चर्चा की गई और बचाव के उपाय बताए गए। सीएमओ डा. आरसी गुप्ता ने हस्ताक्षर अभियान की शुरूआत की। सीएमओ ने कहा कि तंबाकू से गंभीर बीमारियां पनपती हैं, इसलिए धूम्रपान करने से सभी लोगों को बचना चाहिए। तंबाकू सिर, गर्दन, गले, फेफड़े कैंसर के मामले सबसे ज्यादा हैं। धूम्रपान से सांस की बीमारी पनपती है। जागरूकता से ही धूम्रपान की लत से बचा जा सकता है। एसीएमओ डा. सुरेंद्र सिंह ने कहा कि तंबाकू का सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक है। जिससे कैंसर व टीवी जैसी जानलेवा बीमारियां पैदा होती हैं। जिला सलाहकार अभय कुमार सिंह ने कहा कि महिलाओं को अपनी सोच ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.