चंदौली, फरवरी 2 -- नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ के तत्वावधान में सोमवार को राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं को तंबाकू एवं धूम्रपान से होने वाली गंभीर बीमारियों तथा इसके सामाजिक दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया। जिसमें कुल 1539 शिक्षार्थी मौजूद रहे। चिकित्सक डॉ. अमित श्रीवास्तव ने छात्रों को बताया कि तंबाकू सेवन से कैंसर, हृदय रोग, फेफड़ों की बीमारी, दांत एवं मसूड़ों की समस्या सहित अनेक जानलेवा रोग उत्पन्न होते हैं। कम उम्र में तंबाकू की लत भविष्य को अंधकारमय बना देती है। जिसके लिए युवाओं को इससे पूरी तरह दूरी बनानी चाहिए। तंबाकू नियंत्रण अधिनियम के बारे में जानकारी देते हुए इसके उल्लंघन पर होने वाले दंड के बारे में भी ...