रांची, मार्च 27 -- रांची, वरीय संवाददाता। राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (एनटीसीपी) और नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ स्टडी एंड रिसर्च इन लॉ (एनयूएसआरएल) की ओर से गुरुवार को तंबाकू सेवन रोकथाम और जागरुकता बढ़ाने के लिए एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। एनयूएसआरएल में आयोजित कार्यशाला में छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने तंबाकू सेवन के दुष्परिणामों के बारे में जाना और तंबाकू सेवन से दूर रहने की शपथ ली। राज्य नोडल अधिकारी एनटीसीपी डॉ अश्विनी कुमार ने भारत में तंबाकू सेवन के बारे में आंकड़े पेश किए। राज्य सलाहकार एनटीसीपी राजीव कुमार ने तंबाकू उत्पादों के इतिहास, उनके प्रभाव और भविष्य की नियंत्रण रणनीतियों पर चर्चा की। तंबाकू नियंत्रण कानूनों को आकार देने में बेंगलुरु लॉ स्कूल की भूमिका के बारे में उन्होंने जानकारी दी। डॉ अशोक आर पाटिल ने झारखं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.